BGMI लवर्स के लिए OnePlus का नया धमाका! जानें खूबियां

वनप्लस ने कन्फर्म कर दिया है कि OnePlus Nord 6 भारत में 7 अप्रैल 2026 को लॉन्च होगा। लॉन्च इवेंट शाम 7 बजे शुरू होगा।

कंपनी ने फोन का लॉन्च पेज लाइव कर दिया है। यूजर्स इस इवेंट को OnePlus India के प्लेटफॉर्म्स और Amazon पर भी देख सकेंगे।

OnePlus Nord 6 में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा। यह चिप 4nm आर्किटेक्चर पर बेस्ड है और फोन को फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस देने का दावा किया जा रहा है।

कंपनी के मुताबिक यह फोन BGMI में 165FPS तक गेमप्ले सपोर्ट करेगा। OnePlus ने अपनी टेस्टिंग कंडीशंस में 12GB वेरिएंट पर यह दावा किया है।

फोन को LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। ब्रांड ने स्मूथ परफॉर्मेंस और लंबे समय तक बेहतर यूजर एक्सपीरियंस का भी दावा किया है।

OnePlus Nord 6 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9000mAh बैटरी होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग भी मिल सकती है, हालांकि चार्जिंग स्पेसिफिकेशन की पूरी पुष्टि लॉन्च पर होगी।