OnePlus N6x भारत में 31 जुलाई को लॉन्च होगा। फोन Amazon और OnePlus India के ऑनलाइन स्टोर पर खरीदा जा सकेगा।
OnePlus N6x में 7000mAh की बैटरी मिलेगी। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर फोन 2.5 दिन तक चल सकता है।
फोन में एक चार्ज पर 20.56 घंटे वीडियो, 133.56 घंटे म्यूजिक और 25.04 घंटे सोशल मीडिया इस्तेमाल किया जा सकता है। वीडियो रिकॉर्डिंग का दावा 11.26 घंटे तक है।
फोन की आधिकारिक कीमत अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, एक रिपोर्ट में इसकी कीमत 19,990 होने का दावा किया गया है। कंपनी लॉन्च के दौरान कीमत की जानकारी दे सकती है।
OnePlus N6x को भारत में Burgundy Red और Ice Blue रंगों में पेश किया जाएगा। फोन का डिजाइन फ्लैट रियर पैनल और अलग टेक्सचर के साथ नजर आया है।
फोन के पीछे ऊपर बाईं ओर पिल शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें एक कैमरा सेंसर और LED फ्लैश के साथ दूसरा कटआउट है। फोन में 3.5mm ऑडियो जैक भी मिलेगा।