OnePlus ने Bullets Wireless Z3 लॉन्च कर दिया है। Bullets Wireless Z3 की कीमत 2022 में लॉन्च होने वाले Bullets Z2 से कम रखी गई है।
OnePlus ने भारत में अपने नए वायरलेस नेकबैंड-स्टाइल इयरफोन Bullets Wireless Z3 लॉन्च कर दिया हैं। ये उन लोगों के लिए हैं जो true wireless बड्स नहीं चाहते।
अच्छी बात ये है कि Bullets Wireless Z3 की कीमत 2022 में लॉन्च होने वाले बुलेट Z2 से कम रखी गई है। इनकी बिक्री 24 जून से शुरू होगी।
Bullets Wireless Z3 अपने पिछले मॉडल Z2 जैसा ही दिखता है और इसका वजन केवल 26 ग्राम है। आप इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसमें 12.4mm डायनेमिक ड्राइवर्स हैं, जो कंपनी के मुताबिक जबरदस्त बास, क्लियर मिड्स और शार्प हाई नोट्स देते हैं। यह 3D स्पैटियल ऑडियो को भी सपोर्ट करता है।