गेमिंग, कैमरा या बैटरी? OnePlus 15R vs 13R में कौन बनेगा बेहतर?

OnePlus 15R ज्यादा पावर, बड़ी बैटरी और हाई-रिफ्रेश डिस्प्ले के साथ आया है।वहीं OnePlus 13R आज भी कैमरा और कीमत में मजबूत विकल्प बना हुआ है।

OnePlus 15R में 6.83-इंच LTPO AMOLED के  साथ 165Hz है। वहीं, OnePlus 13R में 6.7-इंच AMOLED, 120Hz है। गेमिंग और स्क्रॉलिंग के शौकीनों के लिए 15R ज्यादा स्मूथ है।

OnePlus15R में Snapdragon 8 Gen 5 प्लस UFS 4.1है। वहीं, OnePlus 13R में Snapdragon 8 Gen 3 प्लस UFS 4.0 है। हैवी टास्क और फ्यूचर-प्रूफ परफॉर्मेंस में नया मॉडल आगे निकलता है।

OnePlus15R में 50MP डुअल कैमरा, 32MP सेल्फी है। वहीं OnePlus 13R में  50MP प्लस 50MP टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रा-वाइड है।  फोटोग्राफी लवर्स के लिए OnePlus 13R ज्यादा फ्लेक्सिबल है।

OnePlus15R में 7,400mAh बैटरी है। वहीं OnePlus 13R में 6,000mAh बैटरी दिया गया है। पावर यूजर्स के लिए OnePlus 15R एक बड़ा अपग्रेड है।

OnePlus15R में 47,999 रुपए से शुरू हुआ है। वहीं OnePlus 13R में 38,434 रुपए में अभी मिल रहा है। बजट में फ्लैगशिप एक्सपीरियंस चाहिए तो 13R अभी भी वैल्यू फॉर मनी।