Nvidia DLSS 5 के लॉन्च से पहले गेमर्स क्यों हुए नाराज
Nvidia ने DLSS 5 पेश किया है, जो AI की मदद से गेम्स को ज्यादा रियल और डिटेल्ड दिखाने का दावा करता है। कंपनी इसे गेमिंग का नया युग बता रही है।
DLSS 5 एक AI बेस्ड टेक्नोलॉजी है, जो गेम के विजुअल्स को रियल टाइम में बेहतर बनाती है। यह पुराने ग्राफिक्स और AI को मिलाकर नई क्वालिटी देता है।
कई गेमर्स को यह पसंद नहीं आया। उनका कहना है कि AI गेम के असली लुक को बदल देता है। कुछ लोग इसे ‘AI स्लोप फिल्टर’ कहकर ट्रोल कर रहे हैं।
Resident Evil Requiem और Starfield के डेमो में कैरेक्टर के चेहरे बदले हुए दिखे। मेकअप और ज्यादा ब्राइट लुक ने लोगों को अजीब महसूस कराया।
Nvidia का कहना है कि DLSS 5 कोई फिल्टर नहीं है। डेवलपर्स के पास पूरा कंट्रोल होगा कि वे कितना AI इफेक्ट इस्तेमाल करना चाहते हैं।
DLSS 5 से कम पावर वाले सिस्टम पर भी शानदार ग्राफिक्स मिल सकते हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या यह गेमिंग को बेहतर बनाएगा या विवाद बढ़ाएगा।
और पढ़ें…