नवंबर स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक है। इस महीने Nothing, OnePlus, Oppo, Realme और iQOO जैसी कंपनियां नए फ्लैगशिप और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स लॉन्च करने वाली हैं।
Nothing का बजट स्मार्टफोन Phone (3a) Lite एल्युमिनियम और ग्लास बैक के साथ प्रीमियम लुक देता है। इसमें 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले (120Hz), MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट और 8GB RAM है।
OnePlus 15 भारत में 15 नवंबर को लॉन्च होगा। इसमें 6.78 इंच फ्लैट LTPO AMOLED डिस्प्ले (165Hz), Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप मिलेगा।
iQOO 15 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा। फोन में 6.85 इंच LTPO AMOLED स्क्रीन (144Hz), Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 50MP ट्रिपल कैमरा मिलेगा।
Realme का नया फ्लैगशिप GT 8 Pro Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 6.79 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले (144Hz) के साथ आएगा। इसमें 16GB RAM और 1TB स्टोरेज का विकल्प मिलेगा।
Oppo Find X9 ProOppo Find X9 Pro ColorOS 16 पर आधारित होगा। इसमें MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, 6.78 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले , 16GB RAM और 1TB स्टोरेज मिलेगा।