Nothing ने Android 17 पर आधारित Nothing OS 5.0 पेश किया है। इसमें 80 से ज्यादा बदलाव हैं। डिजाइन, परफॉर्मेंस, पर्सनलाइजेशन और AI फीचर्स को बेहतर किया गया है।
Nothing Phone (3) को 26 अगस्त, शाम 3:30 बजे से ओपन बीटा मिलेगा। इसका स्टेबल अपडेट अक्टूबर के मध्य में जारी करने की योजना है।
Phone (4a) Pro को सितंबर की शुरुआत में बीटा मिलेगा। Phone (4a), Phone (3a) Pro और Phone (3a) को सितंबर अंत में बीटा मिलेगा। स्टेबल अपडेट नवंबर में आएगा।
Nothing OS 5.0 में ऐप्स, सेटिंग्स, कैमरा और गैलरी के आइकन बदले गए हैं। नया Adaptive Color सिस्टम वॉलपेपर से रंग लेकर आइकन और विजेट को टिंट करेगा।
नए OS में Collector और Away Time विजेट मिलेंगे। Essential Voice की स्पीड और ट्रांसक्रिप्शन सुधरे हैं। Essential Space में Smart Collections और Essential Apps Builder जोड़ा गया है।
Phone (2a) और (2a) Plus को अक्टूबर मध्य में बीटा और नवंबर मध्य में स्टेबल अपडेट मिलेगा। Phone (4b) और CMF Phone 2 Pro को जनवरी में स्टेबल अपडेट मिलेगा।