स्मार्टफोन के बाद AI स्मार्टग्लासेस को टेक्नोलॉजी की अगली बड़ी क्रांति माना जा रहा है। Google, Samsung और Apple जैसी कंपनियां इस पर तेजी से काम कर रही हैं।
अमेरिका के इलिनॉयस राज्य में ड्राइवरों के लिए AI स्मार्टग्लासेस पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी चल रही है। इससे जुड़ा बिल विधानसभा से पास हो चुका है।
अब इस बिल को कानून बनने के लिए गवर्नर की मंजूरी चाहिए। मंजूरी मिलने पर इलिनॉयस ऐसा करने वाला अमेरिका का पहला राज्य बन जाएगा।
नए कानून के तहत डिस्प्ले और AI फीचर्स वाले सभी स्मार्टग्लासेस शामिल होंगे। ड्राइविंग के दौरान इन्हें पहनना पूरी तरह प्रतिबंधित हो सकता है।
कानून का उल्लंघन करने वालों पर लगभग 7,000 से 15,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। गंभीर हादसे की स्थिति में आपराधिक मामला भी दर्ज हो सकता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि स्मार्टग्लासेस पर दिखने वाली नोटिफिकेशन और डिजिटल जानकारी ड्राइवर का ध्यान भटका सकती है। इससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है।