Netflix पर हो रहा स्कैम! अगला आपका नंबर तो नहीं?
आजकल ऑनलाइन ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब ठग Netflix के नाम पर लोगों को निशाना बना रहे हैं और सरकार ने इसे लेकर चेतावनी भी जारी की है।
यह स्कैम एक साधारण मैसेज से शुरू होता है, जिसमें लिखा होता है कि आपका Netflix पेमेंट फेल हो गया है या अकाउंट बंद होने वाला है।
डर के कारण लोग तुरंत दिए गए लिंक पर क्लिक कर देते हैं। यह लिंक उन्हें एक फर्जी वेबसाइट पर ले जाता है, जो बिल्कुल असली Netflix जैसी दिखती है।
वहां आपसे कार्ड डिटेल, पासवर्ड या OTP मांगा जाता है। जैसे ही आप जानकारी डालते हैं, ठग आपका पैसा निकाल सकते हैं।
फर्जी मैसेज की पहचान आसान है इसमें जल्दबाजी का दबाव, Dear Customer जैसे शब्द और अजीब URL होता है। असली कंपनी कभी ऐसी जानकारी नहीं मांगती।
सुरक्षित रहने के लिए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। हमेशा Netflix की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही लॉगिन करें और अपनी जानकारी सुरक्षित रखें।
और पढ़ें…