Netflix ने अपने मोबाइल ऐप में बड़ा अपडेट जारी किया है। यह बदलाव खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो जल्दी और आसान तरीके से नया कंटेंट ढूंढना चाहते हैं।
इस अपडेट का सबसे बड़ा आकर्षण Clips फीचर है। इसमें फिल्मों और वेब सीरीज के छोटे-छोटे वीडियो क्लिप दिखाए जाएंगे। इससे यूजर्स को पूरा शो देखने से पहले उसका झलक मिल जाएगी।
यह फीचर काफी हद तक Instagram Reels और YouTube Shorts जैसा है। यूजर्स को वर्टिकल स्क्रॉल में कंटेंट मिलेगा, जिससे वे आसानी से नए शो खोज पाएंगे।
अगर कोई क्लिप पसंद आती है, तो यूजर उसे My List में सेव कर सकता है। साथ ही एक क्लिक में पूरा शो या मूवी शुरू कर सकता है। इससे कंटेंट डिस्कवरी काफी आसान हो जाती है।
अब यूजर्स Clips को WhatsApp, Instagram और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर सकते हैं। यहां तक कि Instagram Stories पर भी सीधे पोस्ट किया जा सकता है।
Netflix ने ऐप का डिजाइन भी अपडेट किया है। बॉटम मेन्यू में नया Clips सेक्शन जोड़ा गया है। टॉप नेविगेशन बार को भी ज्यादा साफ और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। जिससे मोबाइल स्क्रीन पर इस्तेमाल और आसान हो गया है।