सिर्फ शेयरों में पैसा लगाना ही बेहतर रिटर्न का रास्ता नहीं है। सही Asset Allocation लंबे समय में रिटर्न बढ़ाने और नुकसान का जोखिम घटाने में मदद कर सकता है।
Equity, Debt और Gold का संतुलित मिश्रण बाजार में उतार-चढ़ाव के दौरान पोर्टफोलियो को ज्यादा स्थिर रख सकता है। यही रणनीति जोखिम को नियंत्रित करने में मदद करती है।
पिछले 20 साल में सिर्फ Equity Portfolio ने 11.3% सालाना रिटर्न दिया। हालांकि, इस दौरान निवेशकों को भारी उतार-चढ़ाव का सामना भी करना पड़ा।
Debt ने कम जोखिम के साथ स्थिर रिटर्न दिया। वहीं, Gold ने बाजार संकट और गिरावट के दौरान सुरक्षा कवच का काम किया और पूरे Portfolio को बैलेंस किया।
70% equity, 15% Debt और 15% Gold वाले पोर्टफोलियो ने 12.6% सालाना रिटर्न दिया। इस मिश्रण में नुकसान का जोखिम भी कम रहा।
50% equity, 25% Debt और 25% Gold वाला पोर्टफोलियो ज्यादा सुरक्षित बताया गया। लंबे समय में diversified portfolio स्थिर तरीके से wealth बनाने में मदद कर सकता है।