Motorola का नया फ्लिप फोन जल्द लॉन्च, Samsung को देगा टक्कर

Motorola एक नया और पावरफुल फ्लिप फोन Motorola Razr 60 Ultra भारत में लॉन्च करने जा रहा है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि खुद कंपनी ने कर दी है।

फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास सैरेमिक प्रोटेक्शन मिलेगा, जिससे स्क्रीन स्क्रैच और झटकों से सुरक्षित रहेगी। इसमें टाइटेनियम हिंज का यूज हुआ है, जो इसे मजबूत बनाता है।

फोन को तीन शानदार और स्टाइलिश शेड्स में लॉन्च किया जाएगा, जिससे यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार कलर चुन सकेंगे।

Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ 16 GB RAM और 512 GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलेगी। 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड, मैक्रो और 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलेगा।

Motorola का ये शानदार फोन 13 मई 2025 को लॉन्च किया जाएगा, जिसकी कीमत भारत में करीब 1,10,248 रुपए हो सकती है।