Motorola की नई स्मार्टवॉच धूम मचाने आ रह

Motorola अब भारत में अपनी नई Moto Watch लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इसकी लॉन्च तारीख और समय का ऐलान कर दिया है।

Moto Watch का भारत में 23 जनवरी को लॉन्च होगा। यह नई स्मार्टवॉच Motorola के नए स्मार्टफोन के साथ पेश की जाएगी।

नई Moto Watch मैट ब्लैक और मैट सिल्वर में उपलब्ध होगी। ग्राहक इसे सिलिकॉन स्ट्रैप या स्टेनलेस स्टील स्ट्रैप के साथ खरीद सकते हैं।

Moto Watch में 1.4 इंच की राउंड OLED स्क्रीन है और ऊपर गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है। यह 47mm एल्यूमिनियम फ्रेम के साथ आती है और इसका वजन 39 ग्राम है।

स्मार्टवॉच में स्टेप काउंट, स्ट्रेस डिटेक्शन, स्लीप मॉनिटरिंग और कई हेल्थ व फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स हैं। यह फिनलैंड की Polar कंपनी के साथ पार्टनरशिप में बनी है।

Moto Watch ब्लूटूथ 5.3, ब्लूटूथ कॉलिंग, ऑडियो नोटिफिकेशन और AI-संगत स्मार्टफोन फीचर को सपोर्ट करती है। बैटरी एओडी बंद होने पर 13 दिन और एओडी चालू होने पर 7 दिन चल सकती है।