बड़ा डिस्प्ले, दमदार बैटरी वाला Moto Pad लॉन्च! जानें फटाफट कीमत
Moto Pad 2026 को Motorola ने लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 249.99 डॉलर लगभग 23,000 रुपए रखी गई है। यह टैबलेट 30 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
इस टैबलेट में 11 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है। इसमें 2.5K रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह वीडियो और गेमिंग के लिए शानदार अनुभव देता है।
Moto Pad 2026 में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। यह 5G सपोर्ट के साथ आता है। इससे टैबलेट स्मूद और फास्ट परफॉर्म करता है।
इसमें क्वाड स्पीकर दिए गए हैं। साथ में Dolby Atmos का सपोर्ट मिलता है। यह टैबलेट मूवी और म्यूजिक के लिए शानदार साउंड देता है।
टैबलेट में Stylus सपोर्ट मिलता है। साथ ही Smart Connect फीचर दिया गया है। इससे आप दूसरे Motorola डिवाइस के साथ आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।
Moto Pad 2026 में 7040mAh की बैटरी दी गई है। यह 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। टैबलेट मेटल बॉडी और PANTONE Bronze Green कलर में आता है।