Moto G06 Power लॉन्च, जानें इसके दमदार फीचर्स

Motorola ने अपने नए स्मार्टफोन Moto G06 Power की भारत लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह फोन 7 अक्टूबर को Flipkart पर उपलब्ध होगा।

फोन में 7000mAh की दमदार बैटरी और 6.88 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए परफेक्ट है।

Moto G06 Power वेगन लेदर फिनिश में आएगा और ब्लू, ग्रीन और ग्रे कलर में उपलब्ध होगा।

फोन में MediaTek Helio G81 Extreme प्रोसेसर मिलेगा और IP64 रेटिंग के साथ यह पानी और धूल से भी सुरक्षित रहेगा।

Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 6.0 जैसी सुविधाएँ इसमें शामिल हैं।

Moto G06 Power में 50MP रियर और 8MP फ्रंट कैमरा मिलेगा। 18W फास्ट चार्जिंग के साथ Moto Gestures का भी सपोर्ट मिलेगा।