Moto Buds 2 Plus की आज से  सेल शुरू, फीचर्स ने मचाया तहलका

Motorola के नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स Moto Buds 2 Plus की बिक्री आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो रही है। ग्राहक इन्हें Flipkart और Motorola की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

Moto Buds 2 Plus की कीमत भारत में 5,999 रुपये रखी गई है। Flipkart Axis Bank Card से खरीदारी करने पर करीब 1500 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिल सकता है।

इन ईयरबड्स में 11mm डायनामिक ड्राइवर और Knowles बैलेंस्ड आर्मेचर का हाइब्रिड सेटअप दिया गया है। कंपनी ने इसमें Sound by Bose ट्यूनिंग दी है, जिससे ऑडियो एक्सपीरियंस बेहतर मिलता है।

इसमें 55dB तक  Active Noise Cancellation दिया गया है। साथ ही इसमें 6 माइक्रोफोन, जो कॉलिंग के दौरान बैकग्राउंड नॉइज कम करने में मदद करते हैं।

ईयरबड्स सिंगल चार्ज पर 9 घंटे तक का प्लेबैक देते हैं। वहीं चार्जिंग केस के साथ कुल 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है।

इसमें  में Wear Detection, डबल कनेक्शन और कस्टम टच कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा Moto AI आधारित Catch me up, पे- अटेंशं,  जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं।