स्मार्टफोन पर अब सिर्फ सोशल मीडिया और मनोरंजन नहीं, बल्कि पढ़ाई, नौकरी और AI से जुड़े ऐप्स भी लोकप्रिय हो रहे हैं।
भारत में 2025 के दौरान जनरेटिव AI ऐप्स के डाउनलोड सालाना आधार पर 205 फीसदी बढ़े। ChatGPT जैसे ऐप्स सवालों के जवाब, पढ़ाई, लेखन और नए आइडिया तैयार करने में लोगों की मदद कर रहे हैं।
शॉर्ट ड्रामा और छोटे एपिसोड वाली कहानियां मोबाइल यूजर्स को आकर्षित कर रही हैं। भारत में 2025 के दौरान मीडिया और एंटरटेनमेंट ऐप्स के डाउनलोड में 20 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
Instagram और WhatsApp जैसे प्लेटफॉर्म अब भी लोगों की डिजिटल जिंदगी का हिस्सा हैं। हालांकि, भारत में 2025 के दौरान सोशल मीडिया ऐप्स के कुल डाउनलोड में 17 फीसदी की गिरावट आई।
भारत में 2025 के दौरान शिक्षा और नौकरी से जुड़े ऐप्स के डाउनलोड 39 फीसदी बढ़े। लोग इन ऐप्स की मदद से नई स्किल सीख रहे हैं, ऑनलाइन कोर्स कर रहे हैं और नौकरी के अवसर तलाश रहे हैं।
AI, मनोरंजन और पढ़ाई वाले ऐप्स की बढ़ती मांग स्मार्टफोन इस्तेमाल करने के बदलते तरीके दिखाती है। वहीं, सोशल मीडिया डाउनलोड में गिरावट का मतलब लोकप्रियता घटना नहीं है, क्योंकि पुराने यूजर्स ऐप्स दोबारा डाउनलोड नहीं करते।