2026 में महंगे होंगे मोबाइल रिचार्ज, जानें डिटेल्स

2026 में भारत के मोबाइल यूजर्स के लिए खर्च बढ़ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 4G और 5G रिचार्ज प्लान की कीमतें 16-20% तक बढ़ सकती हैं।

यह बढ़ोतरी सिर्फ प्रीपेड या पोस्टपेड तक सीमित नहीं रहेगी। दोनों तरह के यूजर्स को महंगे प्लान का सामना करना पड़ सकता है।

टेलीकॉम कंपनियां अब सस्ते रिचार्ज ऑप्शन कम कर रही हैं और OTT जैसे बेनिफिट्स केवल महंगे प्लान तक सीमित कर रही हैं।

महंगे रिचार्ज का सबसे बड़ा फायदा Airtel को हो सकता है। ARPU यानी प्रति यूजर कमाई आने वाले सालों में तेजी से बढ़ सकती है।

दोनों कंपनियों ने 5G नेटवर्क में भारी निवेश किया है। अब लागत कम होने और नेटवर्क बेहतर होने के बाद कंपनियां कीमतें बढ़ा सकती हैं।

यूजर्स को अपने प्लान की जरूरत समझनी होगी, महंगे अनावश्यक प्लान से बचना होगा और सही समय पर रिचार्ज करना होगा। बेहतर नेटवर्क की कीमत अब चुकानी पड़ेगी।