Meta के स्मार्ट चश्मों में फेशियल रिकग्निशन सिस्टम

Meta अपने Ray-Ban और Oakley स्मार्ट ग्लासेस में नया फेशियल रिकग्निशन फीचर जोड़ने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इसके लिए जरूरी कोड अपनी Meta AI Companion ऐप में चुपचाप जोड़ दिया है।

इस नए सिस्टम को Meta ने NameTag नाम दिया है। यह स्मार्ट ग्लास कैमरा की मदद से लोगों के चेहरे पहचान सकता है और यूजर को अलर्ट भेज सकता है।

यह सिर्फ कनेक्टेड कॉन्टैक्ट्स को ही पहचानने के लिए डिजाइन किया गया है। यह फीचर यूनिवर्सल फेस सर्च इंजन नहीं होगा। यह केवल Facebook, Instagram, and WhatsApp से जुड़े लोगों की पहचान कर सकेगा।

Meta ने इस फीचर का कोड इसी साल जनवरी में ऐप में जोड़ दिया था। हालांकि, कंपनी ने अभी इसे पब्लिक तौर पर लॉन्च नहीं किया है।

यह पहली बार नहीं है जब Meta फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है। पहले Facebook ने 2010 में फोटो टैगिंग फीचर शुरू किया था और दुनिया का बड़ा फेस डेटाबेस बनाया था, जिसे 2021 में बंद कर दिया गया था।

पहले भी Meta को बायोमेट्रिक डेटा और प्राइवेसी से जुड़े मामलों में कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने कई मामलों को अरबों रुपये में सेटल किया है।