WhatsApp, Facebook और Instagram अब नहीं रहेंगे FREE!
अब Instagram, Facebook और WhatsApp इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को प्रीमियम फीचर्स का ऑप्शन मिलेगा। Meta ने इन ऐप्स के ‘Plus’ वर्जन लॉन्च करने शुरू कर दिए हैं।
Instagram Plus और Facebook Plus की कीमत करीब 390 रुपये महीना हो सकती है। वहीं WhatsApp Plus के लिए लगभग 290 रुपये देने पड़ सकते हैं।
इन प्लान्स में यूजर्स देख पाएंगे कि किसने उनकी स्टोरी दोबारा देखी। साथ ही सीक्रेट स्टोरी देखने, एक्स्ट्रा स्टोरी विजिबिलिटी और ज्यादा कस्टमाइजेशन जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
WhatsApp Plus यूजर्स को कस्टम थीम, खास रिंगटोन, प्रीमियम स्टिकर्स और 20 चैट पिन करने की सुविधा मिलेगी। कंपनी आगे और फीचर्स जोड़ने की तैयारी में है।
Meta ने साफ किया है कि ये नए सब्सक्रिप्शन प्लान Meta Verified से अलग हैं। Meta Verified में पहचान वेरिफिकेशन और कस्टमर सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Meta ने Meta One Plus और Premium प्लान भी पेश किए हैं। ये प्लान AI, वीडियो और इमेज जनरेशन जैसे एडवांस फीचर्स इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए लाए गए हैं।