Muse Spark लॉन्च, कौन बनेगा AI का असली किंग?

Meta ने अपना नया और एडवांस AI मॉडल Muse Spark लॉन्च किया है। पहले इसे Avocado नाम से जाना जाता था। फिलहाल, यह Meta AI ऐप पर उपलब्ध है और जल्द ही WhatsApp व Instagram पर भी आएगा।

Meta के Muse Spark  पुराने AI मॉडल्स से ज्यादा स्मार्ट और तेज है। यह लिखने और समझने में बेहतर है, लेकिन अभी भी OpenAI, Google और Anthropic के टॉप मॉडल्स से थोड़ा पीछे है।

इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी युवा उद्यमी अलेक्जेंडर वांग को दी गई है। Meta ने AI टीम में कई नए एक्सपर्ट्स भी शामिल किए हैं।

Meta आमतौर पर अपने AI मॉडल्स को ओपन-सोर्स करता है, लेकिन Muse Spark के साथ ऐसा नहीं किया गया है। इसका कोड फिलहाल पब्लिक नहीं है। हालांकि, भविष्य में कुछ हिस्सा ओपन हो सकता है।

मार्क जुकरबर्ग AI पर भारी निवेश कर रहे हैं। कंपनी डेटा सेंटर्स पर अरबों डॉलर खर्च करने की योजना बना रही है, जिससे साफ है कि Meta AI को अपना भविष्य मान रही है।

Muse Spark टेक्स्ट और इमेज दोनों समझ सकता है और Meta प्लेटफॉर्म्स से जुड़कर काम करता है। वहीं, ChatGPT ऑलराउंडर है और Claude गहराई से लिखने और कोडिंग के लिए जाना जाता है।