अब Facebook पर नहीं चलेगा कॉपी कंटेंट

सोशल मीडिया पर बढ़ते कॉपी और फर्जी कंटेंट को रोकने के लिए Meta ने नए टूल और गाइडलाइंस पेश किए हैं। यह अपडेट खास तौर पर Facebook के लिए लाया गया है ताकि क्रिएटर्स के ओरिजिनल कंटेंट को बेहतर सुरक्षा मिल सके।

Meta ने Facebook पर क्रिएटर्स के लिए एक सेंट्रलाइज्ड डैशबोर्ड शुरू किया है। इसकी मदद से क्रिएटर्स आसानी से उस कंटेंट की शिकायत कर सकते हैं, जिसे किसी ने कॉपी किया हो या उनके नाम से पोस्ट किया हो।

पहले क्रिएटर्स को हर पोस्ट के लिए अलग-अलग शिकायत करनी पड़ती थी। नए सिस्टम में वे एक ही डैशबोर्ड से कई कॉपी पोस्ट को फ्लैग कर सकते हैं। इससे फर्जी या कॉपी कंटेंट पर जल्दी कार्रवाई होने की उम्मीद है।

Meta ने Facebook की कंटेंट गाइडलाइंस भी अपडेट की हैं। अब वह वीडियो या रील जिसे क्रिएटर ने खुद शूट या प्रोड्यूस किया हो, उसे साफ तौर पर ओरिजिनल कंटेंट माना जाएगा।

नए टूल कॉपी कंटेंट पहचान सकते हैं, लेकिन फिलहाल वे AI से बने डीपफेक वीडियो को पूरी तरह पकड़ने में सक्षम नहीं हैं। अगर किसी की पहचान या चेहरा इस्तेमाल करके डीपफेक बनाया जाए तो उस पर कार्रवाई करना अभी भी मुश्किल हो सकता है।

Meta ने Facebook Marketplace के लिए भी नया फीचर लॉन्च किया है। इसमें Meta AI ग्राहकों के सवालों का ऑटोमैटिक जवाब दे सकता है। जैसे कोई खरीदार ‘Is this still available?’ पूछे तो AI प्रोडक्ट की कीमत, उपलब्धता और पिकअप लोकेशन जैसी जानकारी तुरंत बता देगा।