Facebook-Instagram की फीड कैसे होती है तय?

क्या आपने सोचा है कि Facebook और Instagram पर कुछ पोस्ट सबसे पहले क्यों दिखती हैं? इसका फैसला Meta Algorithm करता है, जो आपकी रुचि के हिसाब से कंटेंट चुनता है।

ऐप खोलते ही Meta दोस्तों की पोस्ट, फॉलो किए गए पेज, ग्रुप, रील्स, स्पॉन्सर्ड और AI सुझाए गए कंटेंट की एक लिस्ट तैयार करता है। इसे Inventory कहा जाता है।

इसके बाद एल्गोरिद्म पोस्ट की उम्र, लाइक, शेयर, कमेंट, पोस्ट करने वाले व्यक्ति और आपकी गतिविधि जैसे कई संकेतों को देखकर तय करता है कि क्या दिखाना है।

अगर आप अक्सर क्रिकेट, शेयर बाजार या किसी खास विषय का कंटेंट देखते हैं, तो AI उसी तरह की पोस्ट और रील्स आपकी फीड में ज्यादा दिखाने लगता है।

AI हर पोस्ट के लिए अनुमान लगाता है कि आप उसे देखेंगे, लाइक करेंगे, शेयर करेंगे या नहीं। इसी आधार पर पोस्ट को Relevance Score मिलता है।

जिस पोस्ट का Relevance Score ज्यादा होता है, वह आपकी फीड में सबसे ऊपर दिखाई देती है। कम स्कोर वाली पोस्ट नीचे चली जाती है या कई बार नजर ही नहीं आती।