Mahakumbh 2025: खोने वाले को अपनों से मिलाएंगे AI कैमरे
अगर भीड़ में कोई अपने परिवार से बिछड़ जाता है तो इस बार उसे खोजने के लिए तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए पूरे मेला क्षेत्र में AI कैमरे लगाए गए हैं।
मेला क्षेत्र में 5 कंप्यूटराइज्ड खोया-पाया केंद्र बनाए गए हैं। लोगों पर नजर रखने के लिए 328 AI कैमरे लगाए गए हैं, जो 24 घंटे चालू रहेंगे।
इसके अलावा निगरानी के लिए 2,700 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
ये कैमरे फेस रिकग्निशन तकनीक की मदद से फोटो देखकर खोए हुए व्यक्ति को खोजने की कोशिश करेंगे। खोए हुए लोगों के ठहरने के लिए हॉल तैयार किया गया है।
बिछड़े या गुम हुए लोगों की मदद की लिए मनोवैज्ञानिकों की टीम भी मेले में तैनात रहेगी। यह टीम बिछड़े हुए लोगों की काउंसलिंग कर उन्हें शांत रहने में मदद करेगी।