Lenovo ने बढ़ाए दाम, आगे भी बढ़ सकती हैं कीमतें

मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमतों का असर अब सिर्फ स्मार्टफोन तक सीमित नहीं रहा। अब लैपटॉप और PC भी महंगे होने लगे हैं। Lenovo ने कुछ मार्केट्स में अपने PC की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।

कंपनी का कहना है कि मेमोरी चिप्स की कमी जल्द खत्म होने वाली नहीं है। इस शॉर्टेज का असर लंबे समय तक रह सकता है। इससे आगे भी कीमतें बढ़ सकती हैं और प्रोडक्ट की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है।

Lenovo ने शॉर्टेज से बचने के लिए पहले ही एडवांस में मेमोरी चिप्स और जरूरी कंपोनेंट खरीद लिए थे। इससे कंपनी का प्रोडक्शन जारी रहा, लेकिन अगर कमी जारी रही, तो यह रणनीति भी ज्यादा समय तक काम नहीं आएगी।

Intel के CEO भी मान चुके हैं कि मेमोरी चिप्स की कमी लंबे समय तक बनी रह सकती है। जल्दी राहत मिलने की उम्मीद कम है।

मेमोरी चिप्स की कमी की बड़ी वजह AI का बढ़ता इस्तेमाल है। कई कंपनियां अब कंज्यूमर डिवाइस की बजाय AI सर्वर और डेटा सेंटर के लिए चिप्स बना रही हैं, जहां मांग और मुनाफा ज्यादा है।

Samsung और Xiaomi  जैसी कंपनियां पहले ही अपने स्मार्टफोन महंगे कर चुकी हैं। अब लैपटॉप और PC की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो रही है। साफ है कि मेमोरी चिप्स की कमी का असर सीधे ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है।