भारत में लॉन्च हुआ शानदार फीचर्स के साथ Lenovo Idea Tab Pro

Lenovo ने भारत में अपना एंड्रॉयड टैब Lenovo Idea Tab Pro लॉन्च कर दिया है। इसकी घोषणा CES 2025 में की गई थी।

Lenovo Idea Tab Pro को अब इसे सर्किल टू सर्च और गूगल जेमिनी जैसे AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है।

Lenovo Idea Tab Pro में 12.7 इंच की LTPS LCD स्क्रीन दी गई है, जो 3K रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 400 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है।

इसमें Dolby Atmos सपोर्ट के साथ क्वाड JBL स्पीकर सेटअप दिया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर को पावर बटन के साथ इंटीग्रेट किया गया है और यह फेसआईडी को भी सपोर्ट करता है।

इस टैब में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो ऑटोफोकस और LED फ्लैश के साथ आता है। वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए इसमें ऑटोफोकस के साथ 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।