Lava Bold N2 की पहली सेल शुरू

भारतीय ब्रांड Lava International का नया बजट फोन Lava Bold N2 आज पहली बार सेल में उपलब्ध है। लॉन्च प्राइस 7,499 रुपए था, लेकिन कूपन ऑफर के साथ आज इसे 6,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

यह स्मार्टफोन Amazon India पर दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए लाइव है। एंट्री-लेवल यूजर्स को ध्यान में रखकर इसे Be Fearless. Be Bold. टैगलाइन के साथ पेश किया गया है।

Lava Bold N2 में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इस बजट में 90Hz स्क्रीन, इसे खास बनाती है। फोन इंडस ब्लैक और सैचेन वाइट रंग में उपलब्ध है।

फोन में 13MP AI डुअल रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc SC9863A चिपसेट है, जो डेली यूज और सोशल मीडिया के लिए ठीक माना जाता है। 4GB रैम + 4GB वर्चुअल रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है।

यह डिवाइस Android 15 Go पर चलता है और कंपनी ने नो ब्लोटवेयर व नो एड्स का दावा किया है। 5000mAh बैटरी पूरे दिन का बैकअप देने का वादा करती है। साथ ही साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और IP64 रेटिंग भी मिलती है।

अगर आप कम कीमत में 4G स्मार्टफोन चाहते हैं तो यह अच्छा विकल्प हो सकता है। हालांकि 5G चाहने वाले यूजर्स Redmi 13C 5G, Oppo A6x और Tecno Spark Go 5G जैसे विकल्प भी देख सकते हैं।