कर्नाटक में बच्चों के लिए फोन इस्तेमाल पर लगेगा बैन!
Siddaramaiah की सरकार बच्चों के लिए सोशल मीडिया उपयोग पर रोक लगाने की संभावना पर विचार कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल डिवाइस का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, जिससे बच्चों की सीखने की क्षमता, व्यवहार और मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है।
सोशल मीडिया के खतरे को देखते हुए पूरे भारत में बच्चों की सुरक्षा पर चर्चा तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार टेक कंपनियों से बातचीत कर रही है, ताकि बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए मजबूत नियम बनाए जा सकें।
आंध्र प्रदेश सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मॉडल का अध्ययन करने के लिए मंत्रियों की समिति बनाई है। वहीं, गोवा सरकार ने कहा है कि बच्चों में सोशल मीडिया की लत को लेकर कई शिकायतें मिली हैं।
ऑस्ट्रेलिया 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश बन चुका है। यह कदम डिजिटल लत और ऑनलाइन जोखिमों को रोकने के लिए उठाया गया।
फ्रांस, स्पेन, ग्रीस और यूनाइटेड किंगडम जैसे देश भी बच्चों के लिए सोशल मीडिया नियम सख्त करने या आयु सीमा लागू करने पर विचार कर रहे हैं।