डिग्री बिना लाखों कमाने वाली नौकरियां

हर बिजनेस अब ऑनलाइन पहुंच बढ़ाना चाहता है इसलिए डिजिटल मार्केटिंग स्पेशलिस्ट की मांग लगातार बढ़ रही है। सोशल मीडिया और Google Ads जैसी चीजें सीखकर 3 से 6 महीने में इस क्षेत्र में शुरुआत की जा सकती है।

वेब और ऐप डेवलपर: कोडिंग सीखने के लिए हमेशा कॉलेज जाना जरूरी नहीं है। YouTube और फ्री ऑनलाइन कोर्स से वेबसाइट और ऐप बनाना सीखा जा सकता है।

वीडियो एडिटर: YouTube, Reels और डिजिटल विज्ञापनों के बढ़ते इस्तेमाल से वीडियो एडिटर्स की मांग बढ़ी है। Premiere Pro और DaVinci जैसे सॉफ्टवेयर सीखकर इस फील्ड में काम शुरू किया जा सकता है।

ग्राफिक्स और UI/UX डिजाइनर: अगर आपकी सोच क्रिएटिव है तो डिजाइनिंग अच्छा करियर विकल्प बन सकता है। ऐप और वेबसाइट को सुंदर और इस्तेमाल में आसान बनाने वाले डिजाइनर्स की जरूरत कई कंपनियों को रहती है।

कंटेंट राइटर और कॉपीराइटर: अच्छी लिखने की क्षमता रखने वालों के लिए कंटेंट राइटिंग और कॉपीराइटिंग में मौके हैं। ब्लॉग, सोशल मीडिया पोस्ट और विज्ञापनों के लिए कंपनियां राइटर्स को काम देती हैं।

कमर्शियल पायलट: कमर्शियल पायलट बनने के लिए सामान्य कॉलेज डिग्री जरूरी नहीं है। 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स के बाद फ्लाइंग स्कूल में ट्रेनिंग लेकर DGCA लाइसेंस हासिल करना होता है।