Jio ने लॉन्च किए नए रिचार्ज प्लान

Reliance Jio ने Happy New Year 2.0 के तहत नए रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। इनमें 399 रुपये और 3,999 रुपये के प्लान के साथ 15, 25 और 50 रुपये के डेटा पैक भी शामिल हैं।

Jio का 399 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS मिलते हैं।

399 रुपये के प्लान में 12 महीने का Canva Pro सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा JioHotstar Mobile, JioTV पर हॉलीवुड कंटेंट, FanCode और JioGames का एक्सेस भी मिलेगा।

बार-बार रिचार्ज से बचने वालों के लिए Jio का 3,999 रुपये वाला प्लान है। इसमें 365 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS मिलेंगे।

Jio के 15 रुपये वाले डेटा ऐड-ऑन की वैलिडिटी एक दिन है, जबकि 25 रुपये वाला पैक दो दिनों तक चलेगा। दोनों में अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा।

Jio ने 50 रुपये का नाइट डेटा पैक भी पेश किया है। इसमें 28 दिनों तक हर रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा मिलेगा। इसका इस्तेमाल रोजाना मिलने वाले डेटा बैलेंस से नहीं कटेगा।