Jio के 2 सस्ते 5G प्लान, कम कीमत में अनलिमिटेड डेटा
भारत में 5G यूजर्स तेजी से बढ़ रहे हैं और लोग ऐसे प्लान चाहते हैं जो किफायती भी हों और ज्यादा डेटा भी दें। रिलायंस जियो ऐसे ही कुछ सस्ते 5G प्लान ऑफर कर रहा है।
जियो के 198 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोज 100 SMS और 2GB डेली डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 14 दिन है।
कंपनी के नियम के अनुसार जिन प्लान्स में रोजाना 2GB या उससे ज्यादा डेटा मिलता है, उनमें यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ दिया जाता है।
जियो का 349 रुपये का प्लान भी सस्ता 5G प्लान है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन और 2GB डेली डेटा मिलता है।
डेली डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps रह जाती है, लेकिन 5G नेटवर्क पर यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलता है।
जियो को 5G कवरेज के लिए कई अवॉर्ड मिल चुके हैं और देश के कई हिस्सों में इसका नेटवर्क मजबूत माना जाता है, जिससे ट्रैवल के दौरान भी कनेक्टिविटी बनी रहती है।