Jio-Airtel यूजर्स FREE में कैसे देखें T20 वर्ल्ड कप

T20 वर्ल्ड कप शुरू हो चुका है और अब आप सिर्फ टीवी ही नहीं, बल्कि अपने स्मार्टफोन पर भी हर मैच लाइव देख सकते हैं। इसके लिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन जरूरी है।

Jio, Airtel और Vi ऐसे खास डेटा वाउचर दे रहे हैं, जिनमें JioHotstar मोबाइल एक्सेस शामिल है। छोटा सा रिचार्ज करके पूरे टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है।

Jio का 100 प्लान 5GB डेटा और 30 दिन की वैलिडिटी देता है, साथ में 30 दिन का JioHotstar एक्सेस मिलता है। 195 प्लान में 15GB डेटा और 90 दिन की वैलिडिटी के साथ 90 दिन का सब्सक्रिप्शन शामिल है।

Vi का 44 प्लान 1GB डेटा और 30 दिन का JioHotstar एक्सेस देता है। 101 प्लान में 5GB डेटा और 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है।  151 और 169 वाले प्लान 90 दिन की वैलिडिटी के साथ 3 महीने का सब्सक्रिप्शन देते हैं।

Airtel के 100 प्लान में 6GB डेटा और 30 दिन का JioHotstar मोबाइल एक्सेस देता है। 195 प्लान में 12GB डेटा, 30 दिन की वैलिडिटी और JioHotstar के साथ Airtel Xstream Play का भी फायदा मिलता है।

अगर आप सिर्फ कुछ मैच देखना चाहते हैं तो छोटा डेटा पैक काफी है, लेकिन पूरे वर्ल्ड कप का मजा लेना है तो ज्यादा डेटा और लंबी वैलिडिटी वाले प्लान बेहतर रहेंगे।