सस्ता रिचार्ज में SIM रखाना है एक्टिव तो अपनाएं Jio का यह प्लान
Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर कई किफायती रिचार्ज प्लान लॉन्च करता है। अगर आप कम कीमत में सिम एक्टिव रखना चाहते हैं तो 189 रूपए वाला प्लान काफी अच्छा और बजट-फ्रेंडली विकल्प बन सकता है।
इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को पूरे 28 दिनों की वैधता मिलती है। कम कीमत में लगभग एक महीने तक आपकी सिम एक्टिव रहती है और बेसिक मोबाइल कनेक्टिविटी भी मिलती रहती है।
189 के इस किफायती प्लान में यूजर्स को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इससे आप बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के देशभर में कहीं भी आसानी से कॉल कर सकते हैं।
इस प्लान में यूजर्स को कुल 300 SMS भेजने की सुविधा भी दी जाती है। बेसिक कम्युनिकेशन और जरूरी मैसेजिंग के लिए यह सुविधा काफी उपयोगी और काम की साबित होती है।
इस प्लान के साथ यूजर्स को Jio TV, Jio Cinema और Jio Cloud जैसी सेवाओं का एक्सेस भी मिलता है। इन ऐप्स की मदद से यूजर्स मनोरंजन, लाइव टीवी और क्लाउड स्टोरेज जैसी सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं
इस प्लान में यूजर्स को पूरी वैधता के लिए कुल 2GB डेटा मिलता है। डेटा खत्म होने के बाद भी इंटरनेट बंद नहीं होता, बल्कि स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है।