CPU और GPU में क्या अंतर है?

NVIDIA के GPU आज AI की दुनिया का अहम हिस्सा हैं। इनकी मदद से बड़े AI मॉडल तेजी से काम करते हैं। यही वजह है कि इन चिप्स को लेकर दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में होड़ है।

CPU को कंप्यूटर का दिमाग कहा जाता है। यह सामान्य काम और जटिल निर्देशों को संभालता है। वहीं, GPU में हजारों छोटे कोर होते हैं, जो एक साथ कई गणनाएं कर सकते हैं।

ChatGPT जैसे AI मॉडल को ट्रेन करने के लिए अरबों-खरबों गणनाएं करनी पड़ती हैं। CPU इन कामों में धीमा पड़ सकता है, जबकि GPU हजारों गणनाओं को एक साथ तेजी से पूरा करता है।

GPU के आने से CPU की जरूरत खत्म नहीं हुई है। AI सर्वर में CPU मुख्य प्रबंधक की तरह काम करता है। यह यूजर के सवाल, लॉगिन और सिस्टम के नियमों को संभालता है।

जब यूजर AI से सवाल पूछता है, तो CPU इनपुट को टोकन्स में बदलकर GPU को भेजता है। GPU जरूरी गणना करता है और जवाब CPU को लौटाता है।

NVIDIA के GPU में Tensor Core दिए जाते हैं। ये खास तौर पर AI से जुड़ी गणनाओं को तेज करने के लिए बनाए गए हैं। इससे बड़े AI मॉडल की ट्रेनिंग और संचालन में काफी मदद मिलती है।