सस्ता स्मार्टफोन चाहिए वो भी धांसू फीचर्स के साथ तो यह फोन है बेस्ट!
itel ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन itel A100 लॉन्च कर दिया है। यह फोन खास तौर पर उन यूजर्स के लिए लाया गया है, जो कम कीमत में स्टाइलिश डिजाइन, मजबूत बॉडी और रोजमर्रा के उपयोग के लिए भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं।
itel A100 को MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया गया है। इसे ज्यादा टिकाऊ माना जा रहा है। कंपनी इस फोन के साथ 100 दिनों के भीतर फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट का ऑफर भी दे रही है, जो इस सेगमेंट में इसे अलग बनाता है।
इस स्मार्टफोन में 6.6-इंच HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन, Dynamic Bar फीचर और DTS सपोर्ट वाला स्पीकर यूजर्स को बेहतर विजुअल और ऑडियो अनुभव देने का दावा करते हैं।
itel A100 की खासियत इसका Ultralink फीचर है, जो कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों में भी कनेक्टिविटी में मदद करने के लिए बनाया गया है। फोन में Unisoc T7100 प्रोसेसर, Android 15 Go Edition दिया गया है, जो डेली यूज, सोशल मीडिया और वीडियो कॉलिंग के लिए पर्याप्त माना जा रहा है।
फोन में 8MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। IR ब्लास्टर दिया गया है, जिससे टीवी, एसी जैसे उपकरणों को कंट्रोल किया जा सकता है। साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद है।
itel A100 की कीमत 6,799 रुपए 3GB RAM वैरिएंट से शुरू होती है, जबकि 4GB RAM वेरिएंट 7,499 में उपलब्ध है। यह Silk Green, Pure Black और Titanium Gold रंगों में आता है।