iQOO 15R की धमाकेदार सेल शुरू, जानें छूट!

iQOO 15R की भारत में सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है। मिड-फ्लैगशिप सेगमेंट में यह फोन दमदार फीचर्स के साथ एंट्री करता है।

फोन में 7,600mAh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। साथ में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।

इस डिवाइस में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलता है। साथ में 12GB तक LPDDR5x रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट है।

6.59-इंच 1.5K AMOLED स्क्रीन दी गई है। 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस इसे खास बनाती है।

फोन में OIS के साथ 50MP Sony LYT-700V प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस है। सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपए से शुरू। HDFC और Axis बैंक कार्ड पर 4,000 रुपए तक का इंस्टेंट डिस्काउंट उपलब्ध है।