कम कीमत में पावरफुल फोन चाहिए तो iQOO Z11x 5G है न...

iQOO Z11x 5G भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी की Z सीरीज का नया मिड-रेंज स्मार्टफोन है। इसमें बड़ी बैटरी और दमदार प्रोसेसर दिया गया है। इसकी सेल 16 मार्च से Amazon पर शुरू होगी।

फोन की शुरुआती कीमत 18,999 रुपए है। यह 6GB+128GB, 8GB+128GB और 8GB+256GB स्टोरेज विकल्प में आता है। उच्च वैरिएंट में 22,999 रुपये तक रखा गया है। कंपनी Axis Bank और SBI क्रेडिट कार्ड से 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है।

इस स्मार्टफोन में 6.76-इंच का Full HD औऱ LCD डिस्प्ले मिलेगा। 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें IP68 और IP69+ रेटिंग मिलेगा। जो फोन को धूल और पानी से सुरक्षा में मदद करता है।

फोन में 4nm पर आधारित MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है। 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज भी मिलेगा। यह गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए शानदार परफॉर्मेंस देने में सक्षम है।

फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप की सुविधा दी गई है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा मिल रही है। जिससे अच्छी क्वालिटी की फोटो और सेल्फी ली जा सकती है।

iQOO Z11x 5G में 7200mAh की बैटरी दी गई है जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। Realme Narzo 80 Pro 5G को देती है।