Apple iPad की टेंशन बढ़ाएगा iQOO का नया टैबलेट

iQOO ने अपना नया iQOO Pad 6 Pro लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ आया है, जो Apple iPad को कड़ी टक्कर दे सकता है।

इस टैबलेट में 13000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। साथ ही इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे लंबे समय तक काम और एंटरटेनमेंट का मजा लिया जा सकता है।

iQOO Pad 6 Pro में 13.2 इंच का 4K डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है, जिससे वीडियो देखने का अनुभव शानदार हो सकता है।

यह टैबलेट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर काम करता है। साथ ही इसमें 3D कूलिंग और थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम दिया गया है, जिससे लंबे इस्तेमाल में डिवाइस ज्यादा गर्म नहीं होगी।

वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं पीछे 13MP कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए WiFi 7 और Bluetooth 5.4 जैसे फीचर्स शामिल हैं।

iQOO Pad 6 Pro की शुरुआती कीमत करीब ₹64,000 रखी गई है। इसे 8GB से 16GB RAM और 256GB से 512GB स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है।