अगर आपके iPhone में बार-बार Storage Full का मैसेज आता है और आप iCloud का पैसा नहीं देना चाहते, तो यह ट्रिक आपके काम की है।
बिना पैसे, अनलिमिटेड स्टोरेज जैसा फायदाApple का एक इन-बिल्ट फीचर ऐसा है, जो iCloud स्टोरेज यूज़ ही नहीं करता। इसके ज़रिए आप हजारों फोटो-वीडियो सेव कर सकते हैं।
Shared Album, Photos ऐप का फीचर है, जिसे फोटो शेयरिंग के लिए बनाया गया था, लेकिन इसमें सेव की गई फाइल्स iCloud स्टोरेज नहीं घेरतीं।
Shared Album में सेव फोटो-वीडियो तब तक सुरक्षित रहती हैं, जब तक आप या एल्बम का ओनर उन्हें खुद डिलीट न करें। Apple ने कोई टाइम लिमिट नहीं रखी है।
Photos ऐप खोलें। Albums में जाएं और बटन दबाएं, New Shared Album चुनें। नाम दें फिर Create करें और 5000 तक फोटो-वीडियो ऐड करें।
Shared Album में फोटो-वीडियो ऑटोमैटिक कंप्रेस हो जाते हैं। ओरिजिनल क्वालिटी नहीं रहती और अगर एल्बम डिलीट हुआ, तो कंटेंट भी हट सकता है।