भारत में बनकर भी iPhone महंगा क्यों?

नए iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और iPhone Duo की एंट्री हो गई है। भारत में असेंबली के बावजूद कीमतें काफी ऊंची हैं। सवाल है, आखिर ऐसा क्यों?

भारत में iPhone 18 Pro की कीमत 1,64,900 से शुरू होती है। iPhone 18 Pro Max 1,79,900 से मिलता है। वहीं, फोल्डेबल iPhone Duo की शुरुआती कीमत 2,99,900 है।

भारत में iPhone का ज्यादातर काम असेंबली तक सीमित है। प्रोसेसर, डिस्प्ले, कैमरा सेंसर और मेमोरी जैसे महंगे पार्ट्स ताइवान, साउथ कोरिया, जापान और चीन से आते हैं।

बाहर से आने वाले पार्ट्स पर इंपोर्ट ड्यूटी लगती है। इसके बाद फोन पर 18% GST जुड़ता है। कुछ अनुमानों के मुताबिक, iPhone की कीमत का 30-40% हिस्सा टैक्स और ड्यूटी से आता है।

Apple अपने iPhone को प्रीमियम ब्रांड के तौर पर रखता है। कंपनी कम कीमत पर ज्यादा फोन बेचने की बजाय ऊंची कीमत पर ग्राहकों को टारगेट करती है।

लोकल मैन्युफैक्चरिंग से Apple को टैरिफ बचत, बेहतर सप्लाई चेन और आसान निर्यात का फायदा मिलता है। फिर भी रुपये की कमजोरी और इंपोर्टेड पार्ट्स की निर्भरता से iPhone सस्ता होना मुश्किल है।