जानें iPhone पर दिखने वाले Green और Orange Dot का राज
क्या आपने iPhone की स्क्रीन पर हरे या नारंगी रंग का छोटा डॉट देखा है? ये सिर्फ निशान नहीं, बल्कि आपकी प्राइवेसी की सुरक्षा के लिए Apple का खास फीचर हैं।
अगर स्क्रीन पर Green Dot दिखे तो समझिए कोई App आपके कैमरा का इस्तेमाल कर रहा है। फोटो क्लिक करना, वीडियो रिकॉर्डिंग या फेस टाइम कॉल के दौरान यह दिखाई देता है।
Orange Dot इस बात का संकेत है कि कोई ऐप आपके माइक्रोफोन को एक्सेस कर रहा है। कॉल, Voice Note, Siri या Voice Message के समय यह आमतौर पर नजर आता है।
अगर आपने कोई कैमरा या माइक्रोफोन वाला ऐप नहीं खोला और फिर भी Dot दिखाई दे रहा है, तो किसी ऐप को मिली अनुमति की जांच करना जरूरी हो सकता है।
Control Center खोलने के लिए स्क्रीन के ऊपर दाईं ओर से नीचे स्वाइप करें। यहां आपको उस ऐप का नाम दिख जाएगा जिसने हाल ही में कैमरा या माइक्रोफोन का उपयोग किया था।
Settings फिर Privacy & Security फिर Camera या Microphone में जाएं। यहां से किसी भी ऐप की अनुमति बंद कर सकते हैं और अपनी प्राइवेसी को बेहतर तरीके से सुरक्षित रख सकते हैं।