iPhone 18 vs Galaxy S26: जानिए किसमें कितना है दम!
2026 का टेक बाजार iPhone 18 और Samsung Galaxy S26 की एंट्री से टक्कर के साथ होगा। दोनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन नए डिजाइन, पावरफुल चिप और एडवांस AI फीचर्स के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है।
iPhone 18: और भी पतला, और भी पावरफुल। Apple iPhone 18 सीरीज में नए स्लिम डिजाइन के साथ iPhone 18, 18e, 18 Pro और 18 Pro Max आने की उम्मीद है। iPhone Air 2 को फिलहाल रोकने की खबर है।
iPhone 18 में 2nm बेस्ड A20 Bionic चिप मिल सकती है, जो फोन को बनाएगी अल्ट्रा फास्ट। बेहतर AI प्रोसेसिंग, जनरेटिव AI, तेज़ Siri और स्मार्ट फीचर्स इसका बड़ा हाइलाइट होंगे।
Samsung Galaxy S26: 2026 की शुरुआत में धमाकेदार लॉन्च Samsung Galaxy S26 को जनवरी–फरवरी 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। बड़ी स्क्रीन, बड़ी बैटरी और शक्तिशाली AI फीचर्स इसकी पहचान होंगे।
SamsungGalaxy S26 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 या Exynos 2600 चिप का उपयोग हो सकता है। 4300mAh बैटरी और 6.27 इंच की M14 OLED डिस्प्ले इस फोन को और प्रभावी बनाएगी।
iPhone 18 अपने 2nm चिप और AI फीचर्स से ताकत दिखाएगा। वहीं Samsung S26 बड़ी डिस्प्ले, दमदार बैटरी और नए AI अपग्रेड के साथ चुनौती देगा। असली विनर कौन लॉन्च के बाद ही साफ होगा।