Apple की अपकमिंग iPhone 18 Pro सीरीज को लेकर नई जानकारी सामने आई है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की कीमत पिछले साल के iPhone 17 Pro मॉडल से ज्यादा हो सकती है।
Apple दोनों मॉडल की कीमत में करीब 200 डॉलर की बढ़ोतरी कर सकता है। कुछ Apple एनालिस्ट्स का अनुमान है कि नई सीरीज की कीमत में 12 से 15 फीसदी तक इजाफा हो सकता है।
iPhone 18 Pro की कीमत 1099 से 1299 डॉलर हो सकती है। वहीं, iPhone 18 Pro Max की कीमत 1299 से 1499 डॉलर हो सकती है।
iPhone 18 Pro सीरीज में कई बड़े अपग्रेड मिलने की उम्मीद है। इसमें नेक्स्ट जेनरेशन A20 Pro Bionic चिपसेट दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में नए और एडवांस AI फीचर्स भी मिल सकते हैं, जो यूजर्स के अनुभव को बेहतर बना सकते हैं।
नई सीरीज में कैमरा हार्डवेयर को अपग्रेड किया जा सकता है। इसमें Sony IMX905 प्राइमरी सेंसर मिल सकता है। साथ ही, Apple बड़ी बैटरी देने की तैयारी कर सकता है। इससे फोन की बैटरी लाइफ बेहतर होने की उम्मीद है।
iPhone 18 Pro मॉडल में पिछले मॉडल की तुलना में छोटा Dynamic Island मिल सकता है। इसके अलावा फोन में प्रीमियम Titanium फ्रेम दिए जाने की बात सामने आई है।