iPhone 17 Pro Max या Samsung Galaxy S26 Ultra कौन है सस्ता
Samsung अगले साल अपने फ्लैगशिप S सीरीज का नया स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra लॉन्च कर सकता है। यह iPhone 17 Pro Max को कड़ी टक्कर देगा।
भारत में Galaxy S26 Ultra की कीमत लगभग 1,59,999 रुपए हो सकती है, जबकि iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,49,900 रुपए हो सकती है।
S26 Ultra में 6.9 इंच डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच प्रोमोशन OLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा।
Galaxy S26 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर हो सकता है। iPhone 17 Pro Max में A19 Pro चिपसेट का इस्तेमाल होगा।
Samsung में 5000mAh की बैटरी और 45-60W चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है। iPhone में 5088mAh की बैटरी और 40W वायर्ड चार्जिंग की सुविधा होगी।
S26 Ultra में क्वाड कैमरा सेटअप होगा। इसमें 200MP प्राइमरी, 50MP अल्ट्रावाइड, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और 10MP टेलीफोटो मिलेगा। iPhone 17 Pro Max में ट्रिपल कैमरा मिलेगा।