Instagram पर आया नया फीचर, फोटो देखते ही होगी गायब

Meta ने Instagram यूजर्स के लिए ‘इंस्टेंट’ नाम का नया फीचर लॉन्च किया है। इसकी मदद से यूजर्स दोस्तों के साथ जल्दी और आसान तरीके से फोटो शेयर कर सकेंगे।

इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि भेजी गई फोटो देखने के बाद अपने आप गायब हो जाएगी। यह फीचर काफी हद तक Snapchat जैसा अनुभव देगा।

इंस्टेंट फीचर Instagram इनबॉक्स के नीचे दाईं तरफ दिखेगा। यहां से यूजर तुरंत फोटो क्लिक करके क्लोज फ्रेंड्स या म्यूचुअल फॉलोअर्स को भेज सकेंगे।

Meta ने इस फीचर को ज्यादा आसान और नैचुरल बनाया है। यूजर फोटो भेजने से पहले सिर्फ कैप्शन जोड़ सकेंगे, लेकिन बाद में फोटो एडिट नहीं कर पाएंगे।

Meta ने इसका अलग स्टैंडअलोन ऐप भी लॉन्च किया है। यह ऐप एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के लिए कुछ देशों में उपलब्ध है और Instagram अकाउंट से ही लॉगिन होगा।

कंपनी ने स्क्रीनशॉट और स्क्रीन रिकॉर्डिंग को बंद किया है, ताकि फोटो सुरक्षित रहे। साथ ही टीन यूजर्स के लिए स्क्रीन टाइम लिमिट और स्लीप मोड जैसे सुरक्षा फीचर्स भी जोड़े गए हैं।