अगर आप Facebook या Instagram इस्तेमाल करते हैं, तो आपने देखा होगा कि स्क्रॉल करते समय वही प्रोडक्ट्स के विज्ञापन दिखते हैं जो आपने Amazon या Flipkart पर खोजे।
Meta का यह फीचर Facebook और Instagram के बाहर की आपकी एक्टिविटी को दिखाता है। इससे कंपनी आपकी पसंद और रुचि को समझकर पर्सनलाइज्ड विज्ञापन और सुझाव देती है।
Facebook या Instagram में Settings के Accounts Centre फिर Your information and permissions फिर Your activity off Meta technologies में जाकर आप देख सकते हैं कि कौन-कौन से ऐप्स और वेबसाइट्स आपका डेटा Meta के साथ शेयर कर रहे हैं।
इस फीचर में आप किसी एक ऐप या बिजनेस को अलग से डिस्कनेक्ट कर सकते हैं ताकि वह आगे डेटा शेयर न करे। साथ ही पुरानी एक्टिविटी क्लियर करने का ऑप्शन भी है।
Meta यूजर्स को भविष्य में ट्रैकिंग पूरी तरह बंद करने का विकल्प देता है। इस सेटिंग को ऑन करने पर नई एक्टिविटी Meta के साथ ऑटोमेटिक शेयर नहीं होगी। इससे प्राइवेसी बढ़ती है।
यूजर्स Export your information फीचर से अपना Off Meta डेटा डाउनलोड कर सकते हैं। इसे आप अपने कंप्यूटर, Google Drive या Dropbox में सेव कर सकते हैं। इससे आपको आसानी से पता चलता है कि आपका कौन सा डेटा कब और किसके साथ शेयर हुआ।