Instagram में अब कमेंट भी होगा कंट्रोल! कर सकते हैं एडिट
Instagram ने अपने यूजर्स के लिए एक बेहद काम का फीचर रोलआउट किया है। अब आप पोस्ट पर किए गए कमेंट को बाद में एडिट भी कर सकते हैं। जिससे टाइपिंग मिस्टेक या गलत जानकारी आसानी से सुधारी जा सकेगी।
इस फीचर की खास बात यह है कि कमेंट पोस्ट करने के बाद यूजर्स के पास उसे एडिट करने के लिए केवल 15 मिनट का समय होगा। इसके बाद एडिट का विकल्प अपने आप हट जाएगा।
इन 15 मिनट के भीतर आप अपने कमेंट को एक बार नहीं, कई बार एडिट कर सकते हैं। यानी अगर बार-बार सुधार करने की जरूरत हो, तो यह फीचर काफी उपयोगी साबित होगा।
यह फीचर फिलहाल सिर्फ टेक्स्ट कमेंट्स के लिए ही काम करेगा। अगर आपने कमेंट में कोई GIF, फोटो या अन्य मीडिया जोड़ा है, तो उसे एडिट नहीं किया जा सकेगा।
जब भी आप किसी कमेंट को एडिट करेंगे, तो उस पर Edited का लेबल दिखाई देगा। हालांकि, पहले क्या लिखा था इसकी हिस्ट्री अन्य यूजर्स को नहीं दिखेगी। उन्हें सिर्फ अपडेटेड कमेंट ही नजर आएगा।
सबसे पहले उस पोस्ट पर जाएं। अपना कमेंट ढूंढें। उस पर टैप या लॉन्ग प्रेस करें । Edit ऑप्शन चुनें फिर जरूरी बदलाव करें और Done पर क्लिक करके सेव कर दें।