200MP वाला Infinix Note 60 Ultra लॉन्च, फटाफट जानें डिटेल्स
Infinix Note 60 Ultra लॉन्चइनफिनिक्स ने MWC 2026 के मंच से अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Infinix Note 60 Ultra पेश किया। फोन में पावरफुल प्रोसेसर और प्रीमियम डिजाइन दिया गया है।
फोन Aluminum Alloy फ्रेम पर बना है। बैक पैनल पर छोटी Dot-Matrix डिस्प्ले दी गई है जिसमें एनिमेशन दिखते हैं। कैमरा मॉड्यूल को Gorilla Glass Victus से सुरक्षा मिली है।
यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट पर काम करता है। इसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ Android 16 आधारित XOS 16 मिलता है।
फोन में 200MP Samsung ISOCELL HPE मेन कैमरा है। साथ में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। यह 3.5x ऑप्टिकल और 100x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है।
Infinix Note 60 Ultra में 6.78-इंच 1.5K OLED स्क्रीन है। साथ ही इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 4500 nits पीक ब्राइटनेस और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
7000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंगफोन में 7000mAh बैटरी दी गई है। इसमें 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है। इसकी कीमत करीब 69,499 रुपए बताई जा रही है।