आ रहा सैटेलाइट सपोर्ट और 90W चार्जिंग वाला स्मार्टफोन...जानें यहां
Infinix पहली बार अपने स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon चिपसेट देने जा रहा है। Note 60 Series कंपनी की पहली Snapdragon-पावर्ड नोट सीरीज होगी।
Snapdragon 7s Gen 4 की एंट्रीNote 60 Pro में Snapdragon 7s Gen 4 5G प्रोसेसर मिलेगा। यह चिप बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी के लिए जानी जाती है।
फोन में 1.5K रेजोल्यूशन के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा। गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए यह शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देगा।
6500mAh बैटरी + 90W फास्ट चार्जिंगNote 60 Pro में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। साथ में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जिससे फोन तेजी से चार्ज होगा।
Note 60 Series के सभी मॉडल्स में सैटेलाइट कम्युनिकेशन फीचर मिलेगा। नेटवर्क न होने पर भी कनेक्टिविटी का नया विकल्प मिलेगा।
फोन में 50MP रियर कैमरा, 3D IceCore VC कूलिंग और Rear Matrix Display डिजाइन मिलेगा। यह Silk Green, Solar Orange और Torino Black रंगों में आएगा।