Infinix Note 60 Pro की सेल शुरू, मिल रहा शानदार ऑफर
Infinix Note 60 Pro की भारत में आज से आधिकारिक बिक्री शुरू हो गई है। इसकी कीमत 31,999 रुपए बेस वेरिएंट से शुरू होकर 34,999 रुपए तक जाती है। Flipkart और Infinix की ऑफिशियल वेबसाइट पर यह फोन उपलब्ध है। Axis, ICICI और SBI कार्ड से पेमेंट करने पर 3,000 रुपए तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है।
इस स्मार्टफोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और डेली यूज में शानदार बैकअप देती है। साथ ही 90W फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के कारण फोन मिनटों में चार्ज हो जाता है।
फोन में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1208x2644 पिक्सल है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन बेहद क्लियर और स्पष्ट नजर आती है।
यह फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर से लैस है, जो मल्टीटास्किंग और हैवी गेमिंग के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। Android 16 पर चलने वाला यह स्मार्टफोन यूजर्स को स्मूद और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस प्रदान करता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ और 8MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो इस प्राइस रेंज में अच्छा आउटपुट देता है।
फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 5G, WiFi 6, Bluetooth 5.4, USB Type-C और IP64 रेटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसका स्लिम डिजाइन 7.45mm मोटाई और हल्का वजन इसे प्रीमियम लुक और फील देता है।